अपने ऑफर पर कायम फेमस बिरयानी वाला, विराट कोहरी के रनों पर किया था ये वादा, आज सब मुफ्त
Virat kohli Runs offer: विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 50वां शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के एकदिवसीय 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली ने 113 बॉल का सामना करते हुए 117 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौक्के और 2 छक्के शामिल हैं।
विराट का 50वां शतक देखकर स्टेडियम के साथ-साथ पूरा देश झूम उठा। ऐसे में उत्तर प्रदेश के एक फेमस बिरयानी वाला अपना वादा पूरा करते हुए कोहली के रनों के जितना ऑफर दे रहा है, जिसके बाद ग्राहक आज मुफ्त में बिरयानी का आनंद उठा रहे हैं।

देश और दुनिया में विराट कोहली के कई आला फैन हैं, लेकिन मुजफ्फरनगर के पॉपुलर 'हाजी मकबूल की तहरी' के मालिक मोहम्मद दानिश रिजवान की दीवानगी सबसे अलग हैं। उन्होंने अपनी दुकान पर कोहली के रनों के हिसाब से ऑफर चलाया है।
मोहम्मद दानिश रिजवान ने इस वर्ल्ड कप के दौरान स्पेशल ऑफर चलाया है, जिसके अनुसार किंग कोहली जितने रन बनाएंगे, उतना ही दुकान पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
दुकान पर लगाया पोस्टर, जितने रन..उतना डिस्काउंट
बिरयानी की दुकान पर एक बड़ा बैनक लगाया हुआ है, जिसमें लिखा है- 'मकबुल बिरयानी का विराट कोहली फैन ऑफर, जितनी होगी विराट कोहली के रनों की गिनती, उतना मिलेगा बिरयानी पर डिस्काउंट।" रनों के हिसाब के बराबर छूट की पेशकश के बाद ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
आज 'फ्री' में देनी पड़ी बिरयानी
ऐसे बिरयानी के ऑफर के अनुसार आज बिरयानी फ्री में ही खिलानी पड़ी, क्योंकि विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अपने करियार का 50वां शतक लगाया है। ऐसे कोहली के रनों के हिसाब से बिरयानी वाले को डिस्काउंट का मतलब आज फ्री में ही खिलानी पड़ी है।
पहले मिला था 88 फीसदी डिस्काउंट
आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर की प्रसिद्ध 'हाजी मकबूल की तहरी' के संचालक मोहम्मद दानिश रिजवान के ऑफर के हिसाब से भारत-श्रीलंका मैच में कोहली के 88 रन अनुसार चिकन बिरयानी 60 रुपए वाली प्लेट महज 7 रुपए में बेची थी, यानी बिरयानी की रेट में 88 फीसदी का डिस्कांउट दिया था।
ग्राहकों ने किया था पहले ही रजिस्ट्रेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली के 117 रनों की पारी के हिसाब से आज कस्टमर्स को 117 फीसदी छूट थी, जिसका मतलब मुफ्त में ही बिरयानी दी गई है। बताया जा रहा है कि 450 से ज्यादा ग्राहकों ने बिरयानी के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications