UP Lok Sabha Chunav Result 2024: मायावती का आधा वोट बैंक खिसका, खाता भी नहीं खुला
Uttar Pradesh Lok Sabha Result 2024: इस लोकसभा चुनाव सबसे बड़ा उलटफेर उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में भाजपा महज 33 सीटों पर जीतती नजर आ रही है जबकि समाजवादी पार्टी सबसे पार्टी बनकर उभरी है।
समाजवाती पार्टी यूपी में 38 सीटों पर जीतती नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस भी इस बार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और 7 सीटों पर जीतती दिख रही है। लेकिन सबसे बड़ा झटका प्रदेश में मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी को लगा है। पार्टी यहां एक भी सीट पर खाता नहीं खोल पाई है।

बसपा के आधे वोट खिसके
यही नहीं उत्तर प्रदेश में बसपा ना सिर्फ किसी भी सीट पर खाता खोलने में विफल रही बल्कि पार्टी के वोट शेयर में भी जबरदस्त सेंध लगी है। पार्टी को इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में सिर्फ 9.18 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं।
प्रदेश में सर्वाधिक वोट भाजपा को मिला है, भाजपा यहां 41.53 फीसदी वोट हासिल करने में सफल रही है जबकि सपा के खाते में 32.88 फीसदी वोट आए हैं।
इंडिया गठबंधन का वोट शेयर बढ़ा
वहीं इंडिया गठबंधन के वोट की बात करें तो उसे 42.7 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है जबकि एनडीए के खाते में 44.12 फीसदी वोट जाते नजर आ रहे हैं। इस चुनाव में बसपा के वोट बैंक में जो सेंधमारी हुई उसका सबसे बड़ा असर भाजपा पर पड़ा है।
खाता भी नहीं खोल पाई बसपा
पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा ने 19.43 फीसदी वोट मिले थे, जबकि पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी। इस लिहाज से पिछले चुनाव की तुलना में तकरीबन 10 फीसदी वोट प्रतिशत मायावती से खिसक गया है। ए
क बड़ी वजह है कि मायावती के वोट शेयर के शिफ्ट होने से भाजपा को कई सीटों पर नुकसान हुआ है। बहरहाल देखने वाली बात है कि क्या मायावती के लिए यह चुनाव उनके राजनीतिक भविष्य को किस ओर ले जाएगा












Click it and Unblock the Notifications