'मेरे लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी मंच से ..' वोट देने के बाद बोले तेज गेंदबाज शमी
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Mohammed Shami Voting News: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को अमरोहा के डिडौली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर में मतदान किया। इस दौरान उनके भाई हसीब और भाभी भी मौजूद रहे।
सरकार चुनने का हक है
वोट डालने के बाद मोहम्मद शमी ने कहा कि क आपका वोट है आपको अपनी सरकार चुनने का हक है। शमी ने कहा कि अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दें।
वोट डालना सभी का अधिकार उन्होंने कहा कि वोट डालना सभी का अधिकार है। यह सभी का अधिकार है और प्रत्येक व्यक्ति को देश हित में अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

पीएम मोदी की तारीफ की
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि वह मंच से मेरा नाम लेकर प्रशंसा करते हैं।
विकास और शिक्षा महत्वपूर्ण मुद्दे मोहम्मद शमी ने कहा कि चुनाव का भी उद्देश्य होता है। मतदान मुद्दो पर होने चाहिए। जिसमे विकास, शिक्षा, सड़क, सुरक्षा महत्वपूर्ण हैं।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications