Ground Report Gorakhpur: जानिए मतदान से पहले क्या हैं लोगों के मुद्दे?

Ground Report Gorakhpur Lok Sabha Seat Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव 6 चरणो में पूरे देश में संपन्न हो चुका है। सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को है। हॉट सीट गोरखपुर में भी एक जून को मतदान होना है। वन इंडिया हिंदी की टीम ने गोरखपुर के लोगों का मूड जाना। आइए जानते हैं इस बार वोट से पहले क्या हैं यहां के लोगों के मुद्दे -

इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी, पादरी बाजार के रहने वाले सिद्धार्थ कहते हैं कि इसलोकसभा चुनाव में भी मुद्दा विकास ही है। पिछले कुछ वर्षो में यहां बहुत काम हुए हैं। लेकिन अभी वहां बहुत काम हो सकते है। लेकिन इस सरकार को बेरोजगारी पर काम करने की जरूरत है।

गोरखपुर नाथपुरम कॉलोनी के रहने वाले शिवांश श्रीवरस्तव कहते हैं कि मुद्दे सब सही है। बीजेपी अच्छा काम कर रही है। मोदी जीऔर योगी जी दोनों पूर्व की सरकारों से बेहतर काम कर रहे हैं। गोरखपुर में तेजी से विकास हुआ है। सड़के बनी है। उद्योगों की स्थापना हुई है। योगी के शासनकाल में सड़के नालियों का काम लोकल स्तर पर हुआ है। समय पर इलाज की व्यवस्था है। तत्काल दवाईयां मिल रही है। आयुष्मान कार्ड आज गरीबों को राहत दे रहा है। आज गोरखपुर का रामगढ़ताल अपनी सुंदरता से सबका मन मोह रहा है। यह सरकार फिर आती है तो यहां के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

GORAKHPUR

Recommended Video

    गोरखपुर लोकसभा सीट: जानिए क्या हैं लोगों के मुद्दे?
    जंगल मातादीन के रहने वाले विद्या गुप्ता कहते हैं कि इस बार भी मतदान विकास के मुद्दे पर करेंगे। गोरखपुर की तस्वीर बदली है। हां सरकार को रोजगार पर ध्यान देने की जरूरत है।मुझे ऐसा लगता है कि सरकार इस पर ध्यान देगी।

    शाहपुर के रहने वाले आलोक यादव कहते हैं कि इस सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। सत्ता का परिवर्तन होना चाहिए।

    घोषीपुरवा के रहने वाले नसीम अली कहते हैं कि इस सरकार ने लोगों को मंहगाई दी है। ऐसी सरकार नहीं चाहिए।राघवेंद्र कहते हैं कि जो काम कर रहा है उसी को वोट देंगे। विकास तेजी से हो रहा है।सरकार ने गरीबों के लिए बहुत कुछ किया है।

    पप्पू कुमार निगम कहते हैं कि इस बार वोट योगी जी को देंगे। हम उनके साथ हैं।उन्होंने गोरखपुर में बहुत काम किया है।

    बेलीपार के रहने वाले सत्यम दूबे कहते हैं कि इस बार मैं पहली बार मतदान करूंगा। जिसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। बीजेपी अच्छा काम कर रही है। अभिषेक त्रिपाठी कहते है कि मेरा मुद्दा विकास रहेगा। गोरखपुर में हर तरफ विकास हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+