कोरोना कर्फ्यू मुक्त हुए यूपी के सभी 75 जिले, शाम सात से सुबह सात बजे तक लागू रहेंगी बंदिशें

लखनऊ, जून 08: कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार उत्तर प्रदेश में धीमी पड़ती नजर आ रही है, लेकिन अभी भी कोरोना के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच प्रदेश के 75 जिलों में कोरोना कर्फ्यू खत्म कर दिया है। हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इससे पहले छह जून को 71 जिलों कोरोना कर्फ्यू मुक्त हुए थे। तो वहीं, अब लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर और सहारनपुर भी कोरोना से बाहर आ गए है। यानी अब प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे।

Recommended Video

    UP Unlock: UP के सभी 75 जिलों से हटा Corona Curfew लेकिन जारी रहेंगी ये पाबंदियां | वनइंडिया हिंदी
    Uttar Pradesh lifts COVID-imposed curfew from all districts

    हालांकि, सिनेमाघर, मॉल और जिम पर पाबंदी लगी रहेगी। वहीं, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति तो रहेगी, लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ़्यू पहले की तरह लागू रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है। अत: जिलों को बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, इसके साथ ही कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।

    दरअसल, जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और कोरोना वायरस का टीका लगवा लिया है, सिर्फ उन्हीं लोगों को लॉकडाउन हटने पर अपनी-अपनी दुकानें खोलनी की अनुमति दी जाएगी। साथ ही, इन जिलों में सप्ताह में पांच दिन सुबह 07 बजे से सायं 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन लोगों को जागरूक भी करें। हालांकि, शनिवार व रविवार को सभी जिलों में पहले के आदेशों के अनुसार साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी।

    बता दें कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 85 हजार कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसके बावजूद सिर्फ 797 संक्रमण के मामले आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या करीब 14000 है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी है। इसके अलावा प्रदेश का कोरोना रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है। सोमवार के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 40 दिन बाद यूपी में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आ गया। सोमवार को 727 नए संक्रमित मिले जबकि 81 मरीजों की मौत हो गई थी। सर्वाधिक 24 मौतें कानपुर नगर में हुईं, जबकि नए मरीज केवल 38 मिले हैं। सर्वाधिक 53 मरीज लखनऊ में मिले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+