यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर लगाम के लिए ऐप लांच

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान हो चुका है ऐसे में नकल पर नकेल कसने के लिए प्रदेश सरकार ने नायाब तरीका खोजा है।

इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों सीसीटीवी कैमरों सहित एक मोबाइल ऐप भी लांच कर रही है जिसकी मदद से नकलचियों पर लगाम कसी जा सकेगी।

18 फरवरी से 31 मार्च के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षायें

उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी से 31 मार्च के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षायें होनी है। लिहाजा इसे नजर में रखते हुए जो नयी व्यवस्था शुरु की गयी उसके तहत परीक्षा शुरु होने से 20 मिनट पहले सभी परीक्षार्थियों की हाजिरी एक मोबाइल ऐप पर दर्ज होगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर लगाम के लिए ऐप लांच

इस ऐप पर छात्रों की मॉनिटरिंग की जा सकेगी। इस ऐप पर छात्रों के बारे में मांगी गयी जानकारी को ऑनलाइन फीड करना होगा। जानकारी ऐप पर डालते ही यह अधिकारियों तक महज तीस मिनट के भीतर पहुंच जायेगी।

बुलंदशहर के 112 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

बुलंदशहर के 112 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे जिसके चलते छात्रों का नकल करना अब काफी मुश्किल होगा। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी नकल के लिए विख्यात यूपी बोर्ड इस बार नकल रोकने में कितना सफल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+