Inverter Battery बनी जानलेवा, शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत,

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में इन्वर्टर बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया और हादसे पर गहरी संवेदना भी प्रकट की।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के पदम कस्बे में इन्वर्टर बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग के कारण में एक ही परिवार के तीन वयस्कों और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी।

Inverter Battery

फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस सहित दमकल की 18 गाडियां मौके पर पहुंचीं। एसपी आशीष तिवारी ने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन एक ही परिवार के 6 लोगों को बचाया नहीं जा सका। तीन बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

inverter battery

फिरोजाबाद जिले के जसराना में लगी आग के कारण मारे गए एक ही परिवार के 6 लोगों के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रशासन को पीड़ित परिवार के सदस्यों को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराने का भी निर्देश भी दिया।

inverter battery

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+