'योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेजने की मांग', वायरल ट्वीट पर CM ऑफिस ने दिया ये जवाब

सोशल मीडिया में एक ट्वीट तेजी से वायरल हुआ। जिसमें फ्रांस दंगे को काबू करने के लिए उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की मांग की गई। कहा गया कि 24 घंटे में दंगा कंट्रोल हो जाएगा, अगर योगी जी फ्रांस पहुंच जाएं।

फ्रांस दंगे को काबू करने के लिए उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की मांग की गई है। यह मांग एक वायरल ट्वीट में की गई है। कहा गया कि भारत योगी आदित्यनाथ को फ्रांस दंगे को काबू करने के लिए भेज दे। अगले 24 घंटे में दंगा कंट्रोल हो जाएगा। वहीं, इस वायरल ट्वीट पर योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की प्रतिक्रिया सामने आई है।

जवाब में कहा कि जब भी विश्व के किसी भी हिस्से में उग्रवाद दंगे भड़काता है, अराजकता फैलती है और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है, तो दुनिया सांत्वना तलाशती है। उत्तर प्रदेश के सीएम द्वारा स्थापित कानून-व्यवस्था के परिवर्तनकारी "योगी मॉडल" के लिए तरसती है। क्या है ट्वीट की सच्चाई...

Yogi Adityanath

वहीं, दावा है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेजने की मांग करने वाला यह ट्विटर हैंडल नरेंद्र विक्रमादित्य यादव नामक शख्स का है। वह पहले धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। यूजर्स ने नरेंद्र विक्रमादित्य से संबंधित रचाकोंडा पुलिस का 25 मई 2019 का ट्वीट भी साथ में साझा किया है।

अब तक 875 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

आपको बता दें कि बीती 27 जून को फ्रांस की राजधानी पेरिस के सब-अर्बन एरिया नेन्तेरे में एक 17 साल के लड़के नाहेल को ट्रैफिक सिग्नल पर न रुकने के कारण पुलिस ने गोली मार दी थी। इसके बाद से फ्रांस में हिंसा भड़क उठी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगातार तीन दिनों में तक प्रदर्शन चला। जिसमें 492 इमारतों को नुकसान पहुंचाया। 2 हजार गाड़ियां जलाई गईं। मामले में अब तक 875 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+