UP News: मऊ में दो बाइक की टक्कर के बाद झड़प, पथराव, 1 पुलिस कर्मी घायल
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दुपहिया वाहनों के टकराव के बाद दो गुटों में झड़प हुई। इस दौरान पथराव में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। जबकी 2-3 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। झड़प के दौरान मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना स्थल पर तनाव के चलते पुलिस ने फोर्स ने मोर्चा संभालना पड़ा।
घटना शुक्रवार देर रात है, जब मऊ के घोसी थाना इलाके में दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस दौरान दोनों गुटों में कहा सुनी हो गई। बात मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गई। इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।

घटना की जानकारी देते हुए मऊ के एएसपी महेश सिंह अत्री ने कहा, "दो बाइक आपस में टकरा गई थीं। टक्कर के बाद विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों ने वहां भी पथराव किया। उन्हें मौके से हटा दिया गया, उनमें से कुछ ने सड़कें अवरुद्ध कर दीं, हमने लोगों से बात की, उन्होंने कहा कि वे सड़क खाली कर रहे हैं, शिकायत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी...सीओ घोसी और एसएचओ घोसी को चोटें आईं पथराव में 2-3 गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। "












Click it and Unblock the Notifications