UPPSC: सहायक वन संरक्षक (ACF) / क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) भर्ती-2018 के लिये 6 जुलाई से आवेदन

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक (ACF)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) भर्ती-2018 के लिये अधिसूचना विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 6 जुलाई से आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। अभ्यार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि यह भर्ती यूपी की सबसे बड़ी वैकेंसी में शामिल है और इसके माध्यम से सीधे अधिकारी बनने का मैका मिलता है। कुल 92 पदों के लिए भर्ती किए जाने हैं। हालांकि यह पद बाद में और बढाए जा सकते हैं।

uttar pradesh assistant forest guard / regional forest officer Recruitment-2018

भर्ती मे विशेष
आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि एसीएफ व आरएफओ की खास बात यह है कि इस भर्ती के लिये पीसीएस (सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा) वाले लिंक पर ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी। आयोग ने सहायक वन संरक्षक (ACF)/क्षेत्रीय वन अधिकारी(RFO) को इस बार पीसीएस परीक्षा के साथ कराने का निर्णय लिया है। इसलिए पीसीएस के आवेदन शुरू होने से महज दो दिन पहले ही एसीएफ व आरएफओ के लिये आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यार्थी आयोग की वेबसाइट पर एसीएफ व आरएफओ संबंधी अधिसूचना विज्ञापन देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना

पद का नाम - एसीएफ व आरएफओ
पद की संख्या - 92 (एसीएफ 16 व आरएफओ 76)
आवेदन की तिथि - 6 जुलाई 2018
आवेदन की अंतिम तिथि - 6 अगस्त 2018
उम्र - 21 से 40
वेबसाइट - uppsc.up.nic.in

इलाहाबाद और लखनऊ में परीक्षा
आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार ने बताया कि एसीएफ व आरएफओ 2018 की प्रारंभिक परीक्षा इलाहाबाद व लखनऊ में होंगी। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 6 जुलाई से किया जायेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित फॉर्म में परीक्षा केंद्र के विकल्प में इलाहाबाद या लखनऊ में से एक चुनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+