UP Election Result: 'बाबा के बुल्डोजर' के बाद सोशल मीडिया पर छाया NOTA, जानिए वजह

लखनऊ, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह से मतगणना जारी है। मतगणना में जारी नतीजों और रुझानों से ये साफ हो गया है कि यूपी में योगी सरकार की प्रचंड बहुमत से वापसी हो रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बुल्डोजर छा गया है लेकिन बुल्डोजर के बाद जिस चीज की खूब चर्चा चल रही है वह है नोटा।

नोटा ने कई चर्चित पार्टियों से पाए ज्यादा वोट

नोटा ने कई चर्चित पार्टियों से पाए ज्यादा वोट

यूपी चुनाव में बहुत सारे मतदाताओं ने किसी प्रत्याशी के नाम की जगह नोटा का बटन दबाया है। स्थिति यह है कि वोट प्रतिशत पर नजर डालें तो कई चर्चित पार्टियों से ज्यादा वोट तो नोटा पर ही पड़े हैं। इसमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी शामिल हैं जिसने 100 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। वहीं पंजाब में प्रचंड बहुमत से सत्ता में आने वाली आम आदमी पार्टी भी है। सोशल मीडिया पर यूजर नोटा को लेकर मजेदार मीम्स और पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

'नोटा से कांग्रेस का मुकाबला'

'नोटा से कांग्रेस का मुकाबला'

एक यूजर ने लिखा यूपी में वोट प्रतिशत की स्थिति आप- 0.33%, नोटा- 0.69%

कांग्रेस के कम वोट मिलने पर एक यूजर ने तो इसका मुकाबला अब बस नोटा से बता दिया। यूजर ने लिखा "कांग्रेस को 2012 में 12 प्रतिशत वोट मिले, 2017 में 7 प्रतिशत और इस बार सिर्फ 2 प्रतिशत। अब कांग्रेस का मुकाबला केवल नोटा से रह गया है।

यूपी की पुरवा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उरूसा इमरान राणा को भी नोटा से कम वोट हासिल हुए हैं। इसकी भी चर्चा सोशल मीडिया पर है। उरूसा मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी हैं। मुनव्वर राणा बीजेपी और योगी आदित्यनाथ पर तीखे हमले करते रहे हैं।

संजय राउत के बयान को यूजर बना रहे निशाना

संजय राउत के बयान को यूजर बना रहे निशाना

नोटा की चर्चा के साथ शिवसेना को भी ट्रोल्स किया जा रहा है। एक यूजर ने शिवसेना सांसद संजय राउत के बयान को लेकर पोस्ट लिखी जिसमें कहा गोवा में अगला सीएम शिव सेना का होगा, नोटा के साथ कड़ा मुकाबला।

दरअसल कुछ समय पहले संजय राउत ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा था कि गोवा में अगला सीएम शिवसेना का होगा। अब चुनाव परिणामों में शिवसेना को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। ऐसे में यूजर शिवसेना के मजे ले रहे हैं।

एक यूजर ने संजय राउत की तस्वीर के साथ लिखा आदित्य ठाकरे गोवा का अगला सीएम बनने के लिए तैयार।

एक यूजर ने लिखा नोटा ने उत्तर प्रदेश में 0.71 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं। अब तक बहुत बढ़िया।

वो बड़ी पार्टियां जो नोटा से रहीं पीछे

वो बड़ी पार्टियां जो नोटा से रहीं पीछे

यूपी की बात करें तो यहां पर कुल वोटों का 0.71 प्रतिशत नोटा को मिला है। वहीं एआईएमआईएम को 0.44 प्रतिशत, एनसीपी को 0.5, शिवसेना को 0.2 प्रतिशत और सीपीआई को 0.7 प्रतिशत वोट मिला है।

गोवा में अभी तक की मतगणना में नोटा को 1.12 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि शिवसेना को 0.18 प्रतिशत वोट मिले हैं। गोवा में नोटा से नीचे रहने वालों में एनसीपी है जिसे 1.07 प्रतिशत वोट मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+