UP चुनाव में इन 7 सीटों पर नतीजे घोषित होने तक अटकी रही सांसे, मामूली अंतर से जीती BJP
नई दिल्ली। पिछले 2 महीनों से चल रही लगातार चुनावी कशमकश के बाद आखिरकार गुरुवार (10 मार्च) को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का नतीजा सामने आ गया है, जिसमें से 4 राज्यों में कमल खिलता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सरकार बनाती नजर आ रही है। चुनाव आयोग की ओर से अभी भी कई सीटों पर गिनती जारी है लेकिन ज्यादातर सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है। इसके चलते भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ी जीत के साथ वापसी करने को तैयार है तो वहीं पर योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम की शपथ लेते नजर आये।

उल्लेखनीय है कि चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने दावा किया था कि उनकी पार्टी इस बार 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी लेकिन दोपहर में जब उनकी पार्टी काफी पिछड़ रही थी तो उन्होंने फिर दावा किया कि करीब 100 सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच वोटों का अंतर काफी मामूली है, इसके चलते अभी कुछ भी हो सकता है। इसे देखते हुए आइये आपको उत्तर प्रदेश की उन 7 सीटों की जानकारी दें जहां पर बीजेपी ने 2000 से भी कम वोट से जीत हासिल की है।
और पढ़ें: राजभवन नहीं, भगत सिंह के गांव खटकर कलां में लूंगा सीएम पद की शपथ- भगवंत मान

सिर्फ 258 वोटों से जीती सीट
यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरएलडी ने भी हिस्सा लिया था और नेहतौर की सीट पर बीजेपी को कड़ी टक्कर भी देते नजर आये। इस सीट पर आरएलडी ने मुंशीराम को टिकट दिया था जबकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से ओमकुमार लड़ते नजर आये। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें बीजेपी के ओमकुमार ने राष्ट्रीय लोक दल के मुंशीराम को महज 258 वोटों से हराकर जीत अपने नाम की। यहां पर बीजेपी के ओमकुमार को 77441 वोट मिले तो वहीं पर मुंशीराम के खाते में 77199 वोट आये।

318 वोट से चूकी समाजवादी पार्टी
इस फेहरिस्त में दूसरा नाम नाकुर विधानसभा सीट का है जहां पर भारतीय जनता पार्टी को समाजवादी पार्टी से कड़ी टक्कर मिली लेकिन अंत में बीजेपी ने 318 रनों के मामूली अंतर से जीत हासिल कर ली। नाकुर की सीट पर बीजेपी ने मुकेश चौधरी को टिकट दिया था तो वहीं पर समाजवादी पार्टी ने डॉ धरम सिंह सैनी को चुनाव लड़ने का मौका दिया था, दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। जहां पर मुकेश चौधरी ने 104114 वोट हासिल किये तो वहीं पर धरम सिंह सैनी के खाते में 103799 ही वोट आये और वो 318 वोट से हार गये।

1111 वोट से जीती बीजेपी
इस लिस्ट में अगला नाम चिब्बरामाऊ की विधानसभा की सीट का है, जहां पर भारतीय जनता पार्टी के लिये अर्चना पांडे ने 124773 वोट हासिल कर 1111 के अंतर से जीत हासिल की तो वहीं पर समाजवादी पार्टी के अरविंद सिंह यादव ने भी 123662 वोट बटोरे लेकिन अपनी पार्टी को जीत दिला पाने में नाकाम साबित हुए।

सीतापुर में भी सपा पर भारी पड़ी बीजेपी
अगला नाम सीतापुर की विधानसभा सीट से है जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने फिर से सपा को कड़ी टक्कर देते हुए 1253 वोटों से हासिल की। भारतीय जनता पार्टी के लिये राकेश राठौर ने सबसे ज्यादा 99349 वोट हासिल किये तो वहीं पर समाजवादी पार्टी के राधे श्याम जयसवाल के खाते में 98096 वोट आये।

बिजनौर में फिर जीत के करीब पहुंची आरएलडी
राष्ट्रीय लोक दल के दूसरे नेता जो की बीजेपी को हराने की कगार पर थे लेकिन यह करानामा कर नहीं सके, उसमें अगला नाम बिजनौर के एसपी चौधरी का है, जिन्हें बीजेपी की सुचिन ने 1445 वोटों के अंतर से हराया। बीजेपी के लिये सुचि ने यहां से 97165 वोट हासिल किये तो वहीं पर आरएलडी के लिये एसपी चौधरी के खाते में 95720 वोट ही पड़े।

श्रावस्ती और औरैई में भी एसपी पर भारी पड़ी बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी ने श्रावस्ती और आरैई की विधानसभा सीट पर भी रोमांचक जीत हासिल करते हुए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को हराने का कारनामा किया। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के राम फेरम (98640) ने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद हफीक (97183) वोट हासिल किया। बीजेपी ने 1457 वोटों से जीत हासिल की। वहीं औरैई में बीजेपी के दीनानाथ भास्कर (9369) ने समाजवादी पार्टी के (92044) को 1647 वोटों से हरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications