राजभवन नहीं, भगत सिंह के गांव खटकर कलां में लूंगा सीएम पद की शपथ- भगवंत मान

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गये हैं, जिसमें 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाती नजर आ रही है तो वहीं पर पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया और फिलहाल 90 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटे हैं जिसमें किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल करने के लिये 59 सीटों की दरकार होती है लेकिन आम आदमी पार्टी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे चल रही है।

Bhagwant Mann
Photo Credit: PTI

और पढ़ें: UP Results: 'बुल्डोजर ने निकाली अखिलेश की साइकिल की हवा', रैलियों में भारी भीड़ के बावजूद क्यों नही मिले वोट

मां ने बेटे भगवंत को लगाया गले

आम आदमी पार्टी के लिये पंजाब चुनावों में जीत के हीरो के सूत्रधार उसके मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत सिंह मान रहे जिन्होंने पंजाब के संगरूर से 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। इस जीत के बाद भगवंत सिंह पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपनी मां हरपाल कौर के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न मनाया और लोगों को संबोधित किया। भगवंत मान को संगरूर में 78 हजार से ज्यादा वोट मिले तो वहीं पर दलवीर सिंह गोल्डी दूसरे पायदान पर काबिज रहे। इस मौके पर भगवंत मान और उनकी मां हरपाल कौर के बीच एक भावुक पल भी देखने को मिला जिसमें उनकी मां बेटे की जीत पर भावुक होकर अपने बेटे को गले लगाती नजर आयी।

शपथ को लेकर किया बड़ा ऐलान

शपथ को लेकर किया बड़ा ऐलान

इस दौरान भगवंत सिंह मान ने कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया और शहीद ए आजम भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि वो पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन से नहीं बल्कि भगत सिंह के गांव कलां में पहुंचकर शपथ लेंगे। भगवंत सिंह मान ने आगे बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही उनकी पार्टी का सबसे पहला काम बेरोजगारी को खत्म करने का होगा। वहीं उन्होंने पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों से मुख्यमंत्री की फोटो का ऐलान करते हुए कहा कि अब से इन दफ्तरों में सिर्फ भगत सिंह और डॉ भीमराव अंबेडकर की ही फोटो लगायी जायेगी क्योंकि एक ने देश को आजादी दिलाने का काम किया है तो वहीं दूसरे ने संविधान लिखा जिसमें सभी को समानता का अधिकार दिया है।

पंजाब को दोबारा बनायेंगे

पंजाब को दोबारा बनायेंगे

भगवंत सिंह मान ने आगे बात करते हुए कहा कि सरकार में आने के बाद हम सभी एक साथ मिलकर काम करेंगे और चुनाव से पहले जो भी वायदे किये थे उन्हें निभायेंगे। इस दौरान भगवंत मान फ्री बिजली देने, फैक्ट्री वापस लाने, किसानों के विकास के लिये काम करने और खिलाड़ियों के लिये स्पोर्टस यूनिवर्सिटी और स्टेडियम का निर्माण करने की बात कही। आपको बता दें कि भगवंत सिंह मान संगरूर जिले की धुरी सीट से चुनाव लड़ रहे थे जहां पर उन्होंने 58,206 वोटों से जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+