यूपी: हापुड़ में मामूली कहासुनी के बाद दो समुदायों में संघर्ष, जमकर हुआ पथराव, 4, जख्मी
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र के बक्सर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो समुदायों में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट इतनी बढ़ गई कि दोनों समुदाय के लोग उग्र हो गए और ओर से पथराव करने लगे। इस घटना में 4 लोगों के घायल होने की खबर है।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा घायलों को अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications