यूपीटीईटी 2018: लंबे इंतजार के बाद जारी हुई परीक्षा की आंसर की, इस तरह करें डाउनलोड

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा की आंसर की दो दिन के विलंब के बाद आखिरकार जारी कर दी गई हैं। सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण ने बताया कि आंसर की से संबंधित किसी प्रकार की आपत्ति 23 नवंबर शाम 6 बजे तक भेजी जा सकेंगी। इसका फाईनल आंसर की सभी आपत्तियों का समाधान कर 29 नवंबर को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा की आंसर की को सबसे पहले 20 नवंबर को जारी किया जाना था। लेकिन लेट-लतीफी के कारण इसकी तैयारी पूरी नहीं हो सकी जिस कारण इसे 21 नंवबर को जारी किया गया। आपत्ति की शिकायत आप 23 नवंबर तक कर सकते हैं।

यूपीटीईटी 2018: जारी हुआ परीक्षा का आंसर की, इस तरह करें डाउनलोड

कैसे डाउनलोड करे यूपीटीईटी 2018 आंसर की

- इसके लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाना होगा।
- यहां आपको डाउनलोड आंसर की के नाम से लिंक दिखेगा उसपर क्लिक करें।
- इसके बाद आंसर-की का पीडीएफ फाईल आपको आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर आप इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

यूपी में शिक्षकों भर्ती के लिए यूपीटीईटी की परीक्षा 18 नवंबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल17,83,716 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। पहली पाली की प्राइमरी स्तर परीक्षा में पंजीकृत 11,70,786 अभ्यर्थियों में से 94.1 फीसदी इसमे शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 6,12,930 अभ्यर्थियों में भी उपस्थिति का औसत लगभग पहली पाली के बराबर ही रहा। बता दें कि यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम 8 दिसंबर को जारी किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+