CM योगी यूपी को नहीं बनने देंगे 'जामताड़ा', साइबर क्राइम पर नकेल कसने के लिए उठाया सबसे बड़ा कदम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो "नो टॉलरेंस" नीति के लिए जाने जाते हैं उन्होंने ठान लिया है कि यूपी को झारखंड का 'जमाताड़ा' नहीं बनने देंगे। याद रहे जमाताड़ा साइबर फ्रॉड का सबसे अड्डा माना जाता है। सीएम योगी ने राज्य में तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री ने यूपी के सभी 75 जिलों में साइबर क्राइम थाने शुरू करके साइबर क्राइम करने वालों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 67 साइबर क्राइम थाने और सभी 1523 थानों पर साइबर सेल का उद्धाटन किया है।
Recommended Video
यूपी में बढ़ रहे साइबर क्राइम की गंभीरता के मद्देनजर सीएम योगी ने ये पहल की है। राज्य के सभी 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 18 मंडलों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने और 8 जिलों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की यूनिट का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा इससे पहले साइबर क्राइम से पीड़ित व्यक्ति को मंडल स्तरीय साइबर थाने में जाना पड़ता था . लेकिन, अब वो अपने शहर के साइबर सेल में जाकर शिकायत दर्ज करा सकेगा। उसी जिले की साइबर क्राइम थाने में उसकी विवेचना हो सकेगी।
बता दें सीएम योगी ने बुधवार को 3 हजार 114 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि के 64 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और 188 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि से हुए निर्माण का लोकार्पण किया। सीएम जिन निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया उसमें पुलिस चौकियों के प्रशासनिक और आवासीय भवनों, हॉस्टल , बैरक, पुलिस हॉस्टल, एटीएस फील्ड यूनिट कार्यालय समेत कुल 84 निर्माण कार्य शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications