अखिलेश यादव का सीएम योगी पर पलटवार, कहा - मौलाना बनना अच्छा पर योगी..
Akhilesh Yadav Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के मौलानाओं पर दिए बयान पर पलटवार किया है। कल बजट सत्र के पहले दिन सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोला था। इसमें सीएम योगी ने कहा था कि सपा हर बच्चे को मौलाना बनाना चाहती है। इसी बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।
अखिलेश यादव ने बीजेपी और सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'मौलाना बनना भी अच्छी बात है और योगी बनना भी अच्छी बात है। बस खराब योगी ( योगी आदित्यनाथ) बनना है।

UP Budget 2025 Live: बजट सत्र का हुआ शुभारंभ, सपा ने बिजली निजीकरण का किया विरोध, की ये मांगे
अखिलेश यादव ने सीएम योगी की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए है बीजेपी ने आज तक वैसा नहीं किया। छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए हमने लैपटॉप वितरित किया था। मैने सीएम योगी के गृह नगर गोरखपुर में उनके ही वार्ड में 2 सौ से अधिक लैपटॉप वितरित किए होंगे। लैपटॉप वितरण की योजन सपा सरकार की ही थी जिसका लाभ छात्रों को आज भी मिल रहा है।
UP Budget 2025 Live: बजट सत्र के पहले दिन विरोधियों पर हमलावर हुए सीएम योगी, सपा ने लगाए ये आरोप
उन्होंने कहा कि ऐसे ही आम जनता के हित में शुरू की गई डायल 100 भी सपा सरकार में शुरू हुई थी। बेटियों के हित के लिए कन्या योजना भी हमने ही शुरू की थी। सरकार कहती है हम विकास कार्यों के बाधक हैं। ये योजनाएं आज भी प्रदेश के लोगों को सेवा दे रहीं हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कांग्रेस से कोई खटपट नहीं है। हम इंडिया गठबंधन को और मजबूत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications