UP Budget 2025 Live: बजट सत्र के पहले दिन विरोधियों पर हमलावर हुए सीएम योगी, सपा ने लगाए ये आरोप

Uttar Pradesh Budget Session Live Update: उत्तर प्रदेश बजट सत्र की शुरुआत मंगलवार को हो चुकी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के बाद सीएम योगी ने अपना भाषण दिया। इस दौरान सीएम योगी विरोधियों पर हमलावर दिखे। बजट से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए देखे रहे लाइव अपडेट -

cm yogi

LIVE Feed
Feb 18, 2025, 5:22 PM IST

स्थगित हुई सदन की कार्रवाई

हंगामे के कारण सदन की कार्रवाई बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Feb 18, 2025, 5:20 PM IST

उर्दू हो तालीम की भाषा

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बजट सत्र के दौरान कहा कि उर्दू आखिर तालीम की भाषा क्यों न हो? अन्य भाषाओं के साथ उर्दू में भी तालीम दी जानी चाहिए
Feb 18, 2025, 5:15 PM IST

सरकार युवाओं को रोजगार दे

समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए युवाओं को रोजगार देने की अपील की।
Feb 18, 2025, 5:13 PM IST

विपक्ष की है नकारात्मक सोच

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा के रवैए पर कहा कि इनका काम विकास कार्यों में रुकावट लाना है। इनकी सोच नकारात्मक है।
Feb 18, 2025, 5:11 PM IST

विरोध के अलावा विपक्ष के पास कुछ भी नहीं

मंत्री दयाशंकर सिंह ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध पर कहा कि विरोध के अलावा विपक्ष के पास कुछ भी नहीं है।
Feb 18, 2025, 5:08 PM IST

माता प्रसाद पांडे ने लगाए आरोप

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी आंकड़े बताए गए वो गलत है।
Feb 18, 2025, 4:53 PM IST

हर अच्छे कार्यों का विरोध करना

सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी का काम ही हर अच्छे कार्यों का विरोध करना है। देश के हित की सभी योजनाओं का ये सिर्फ और सिर्फ विरोध की करते हैं।
Feb 18, 2025, 4:53 PM IST

स्थानीय भाषाओं को हर हाल में बढ़ावा मिलना चाहिए

उन्होंने स्थानीय बोलियों—भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी को विधानसभा की कार्यवाही में स्थान देने के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा स्थानीय भाषाओं को हर हाल में बढ़ावा मिलना चाहिए। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।
Feb 18, 2025, 4:52 PM IST

जबरन उर्दू थोपने की वकालत करते हैं

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी देश को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रही है। यह लोगों पर जबरन उर्दू थोपने की वकालत करते हैं। खुद के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाएंगे और चाहेंगे दूसरे के बच्चे उर्दू पढ़े। ये देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहती है,जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Feb 18, 2025, 4:51 PM IST

सीएम योगी ने विरोधियों पर बोला हमला

पहले ही दिन सीएम योगी आदित्यनाथ के तीखे तेवर देखने को मिले। अपने भाषण के दौरान उन्होंने विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।
Feb 18, 2025, 4:48 PM IST

राज्यपाल के अभिभाषण की खास बातें -

- महाकुंभ आयोजन की सराहना करते हुए राज्यपाल ने इस एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार होना बताया। - उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षा तथा सुव्यवस्था के लिए योगी सरकार की सराहना की। - राज्यपाल ने महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। - राज्यपाल ने महाकुम्भ के अवसर पर पावन त्रिवेणी तट पर हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक को ऐतिहासिक बताया। - उन्होंने यूपी में सुदृढ़ हुई कनेक्टिविटी की सराहना की। प्रदेश में हाईवे, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और डिफेंस कॉरिडोर की भी चर्चा की।
Feb 18, 2025, 4:45 PM IST

राज्यपाल का अभिभाषण कई हिस्सों में

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधान मण्डल के वर्ष 2025 के प्रथम सत्र के लिए बुलाई गई दोनों सदनों के समवेत अधिवेशन को संबोधित किया। उनका अभिभाषण कई हिस्सों में हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+