UP Budget 2025 Live: बजट में किसानों, युवाओं को मिली खास सौगात, एक्सप्रेस वे से बढ़ेगी यूपी की रफ्तार
Uttar Pradesh Budget Session Live Update: उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। योगी सरकार गुरुवार को सदन में बजट प्रस्तुत कर रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट पेश किया है। पल -पल की खबर के लिए जुड़े रहे वन इंडिया हिंदी के साथ -

LIVE Feed
मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इस बजट में मंदिरों व पर्यटन स्थलों का खास ध्यान रखा गया है। मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही
मथुरा-वृन्दावन कॉरिडॉन के लिए 100 करोड़ रुपये, मंदिर निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये,अयोध्या में पर्यटन विकास के लिए 150 करोड़ रुपये,चित्रकूट पर्यटन विकास के लिए 100 करोड़ रुपये
मथुरा में पर्यटन विकास के लिए 125 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
बढ़ी प्रति व्यक्ति आय
वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में वर्तमान समय में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2016-2017 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय मात्र 52,671 रुपये थी। मात्र तीन वर्ष की अवधि में प्रति व्यक्ति आय 2019-2020 में बढ़कर 65,660 रुपये के स्तर पर पहुंच गई।
2023-2024 में 93,514 रुपये के स्तर है।
सरकार दो नए एक्सप्रेस वे दे सकती है
सरकार दो नए एक्सप्रेस वे दे सकती है। जिसमें पहला
विंध्य एक्सप्रेस-वे जो प्रयागराज से मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र तक 320 किमी लंबा होगा। तो दूसरा
विंध्य लिंक एक्सप्रेस-वे जो चंदौली से गाजीपुर तक होगा। इसके साथ ही सात जिलों को जोड़कर राज्य राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर वाराणसी-प्रयागराज क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
भारत की सनातन आस्था के साथ खिलवाड़
मुख्यमंत्री ने सदन में कहाकि जब हम चर्चा में भाग ले रहे हैं, तब 56.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। उन्होंने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि जब सनातन धर्म, मां गंगा, भारत की आस्था, महाकुम्भ के खिलाफ अनर्गल प्रलाप और झूठा वीडियो दिखाते हैं तो यह 56 करोड़ लोगों के साथ ही भारत की सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ है।
समाजवादी जिस थाली में खाते, उसमें ही छेद करते हैं
उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि आपके विरोध का मैं उपहास नहीं उड़ाता, क्योंकि आपकी आदत मुझे मालूम है। सीएम ने तंज कसा कि आज के समाजवादियों के बारे में मान्यता है कि जिस थाली में खाते हैं, उसमें ही छेद करते हैं।
क्या सनातन से जुड़ना अपराध है, संक्रमित सोच का कोई इलाज नहीं
सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी,कांग्रेस, टीएमसी सहित कई विरोधी दल महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन का विरोध कर रहे है। क्या सनातन से जुड़ना अपराध है? अगर ये अपराध है तो हम करेंगे. सीएम ने कहा कि संक्रमित लोगों का तो इलाज हो सकता है लेकिन संक्रमित सोच का इलाज संभव नहीं हैं।
महाकुंभ पर सीएम योगी का जवाब
सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जितने भी लोग महाकुंभ भगदड़ या दुर्घटना में मारे गए हैं उन सब के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इसके साथ ही महाकुंभ में सरकार एक सेवक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है। आज लोगों ने इस महापर्व पर अपनी सहमति दी है। 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। विरोधियों द्वारा इसे भी दुष्प्रचारित करने का निंदनीय काम किया जा रहा है।
उर्दू और संस्कृत को भी जोड़ा जाए
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस तरह हिंदी और देवनागरी भाषाओं की सूची में शामिल है ठीक उसी प्रकार संस्कृत और उर्दू को भी इस सूची में शामिल करना चाहिए।
क्या मुंशी प्रेमचंद, फिराक गोरखपुरी कठमुल्ला थे?
बजट सत्र के दौरान अपनी बात रखते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने एक बार फिर भाषा और कठमुल्ला शब्द पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि गोरखपुर के प्रसिद्ध शायर फिराक गोरखपुरी क्या कठमुल्ला थे? प्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद क्या कठमुल्ला थे? इन सभी ने उर्दू भाषा को महत्व दिया है।
श्री कांत शर्मा ने स्थानीय भाषा में किया संवाद
बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री कांत शर्मा जो मथुरा से आते हैं उन्होंने सदन में अपनी मातृभाषा में संवाद किया। ब्रजभाषा में संबोधन करते हुए उन्होंने सीएम योगी के विकास कार्यों की प्रशंसा की।
महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों का सरकार आंकड़ा दे
समाजवादी पार्टी ने बजट सत्र के दौरान यह प्रश्न उठाया कि सरकार महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों का सही आंकड़ा दे। इसके साथ ही महाकुंभ आ रहे या यहां से लौट रहे श्रद्धालुओं की दुर्घटना में हुई मौतों का भी आंकड़ा सामने आना चाहिए। साथ इन इनके परिजनों के हित में सरकार को कदम उठाना होगा।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications