यूपी की 11 महिलाएं पीएम आवास का पैसे मिलते ही प्रेमी के साथ गायब! ढूंढ रहे अधिकारी, DUDA ने भेजा नोटिस

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। स्कीम के तहत सरकार 2.5 लाख तक की सब्सिडी भी देती है। योजना के तहत पात्र महिला के नाम पर ही धनराशि जारी की जाती है। हालांकि चयन के मामले में अगर कोई भी गड़बड़ी सामने आती है, पैसा वापस भी लिया जा सकता है। यूपी के एक जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जब अधिकारी स्कीम के तहत पहली किस्त जारी करने के बाद 11 महिलाओं का पता खोज रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की रहने वाली 11 महिलाओं ने कथित तौर पर पीएमएवाई योजना के तहत सरकार से ₹40,000 की पहली किस्त प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पतियों को छोड़ दिया और अपने प्रेमियों के साथ भाग गईं।

UP women disappear with their lover

मामला तब सामने आया जब उनके पतियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने लाभार्थियों के लिए दूसरी किस्त का भुगतान रोकने का फैसला किया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि यूपी के महाराजगंज जिले में लगभग 2,350 लाभार्थियों को PMAY योजना के तहत पहली किस्त जारी की गई। जिन्हें स्कीम के तहत हाल ही में लाभ मिला उनमें जिले के ठूठीबारी, शीतलापुर, चटिया, रामनगर, बकुल डीहा, खसरा, किशुनपुर और मेधौली गांवों के लाभार्थी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+