मुजफ्फरनगर में मां-बेटी की हत्या कर चेहरा तेजाब से जलाया
मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर में एक महिला और उसकी 5 साल की मासूम बेटी की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए दोनों के चेहरे केमिकल से जलाने का मामला सामने आया है। यह सनसनीखेज मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मेरठ रोड स्थित एक खाली पड़े प्लॉट में दोनों मां बेटी के अधजले शव बरामद किए गए हैं, दोनों मां बेटी के शवों की पहचान कर ली गई है। महिला का नाम शबनम और उसकी 5 साल की बेटी की पहचान नाजिया के रूप में हुई है।

दोनों मां बेटी अपने घर तितावी थाना क्षेत्र के जसोई से बीती 21 जनवरी को अपनी बुआ के यहां जाने के लिए घर से निकली थी मगर दोनों अपनी बुआ के यहां नहीं पहुंची तो उसके पति ने कई जगह तलाश किया और पुलिस को सूचना दी और अब तकरीबन 14 दिन बाद दोनों मां बेटी के जले हुए शव एक प्लॉट से बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर शव यहां डाले गए हैं।
मौका-ए-वारदात और शवों की स्थिति को देखकर यही कहा जा सकता है कि दोनों मां बेटी की बड़े ही निर्मम तरीके से पहले हत्या की गई और उसके बाद पहचान छिपाने के लिए इनके चेहरे किसी केमिकल से जला दिए गए मासूम बच्ची के चेहरे पर टेप चिपका दी गई ताकि वह शोर ना मचा सके। बहराहल अभी तक इस पूरे मामले में पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं और किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक सिविल लाइन पुलिस नहीं कर पाई है।












Click it and Unblock the Notifications