UP Weather Update: शीतलहर और ठिठुरन से राहत नहीं..घने कोहरे के कारण कम हुई विजिबिलिटी

लखनऊ, 16 जनवरी: उत्तर प्रदेश में अभी ठंड का रौद्र रूप जारी है। शीतलहर से ठिठुरन इतनी बढ़ हई है कि लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं, घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी (द्श्यता) भी बेहद कम हो गई है, जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पारे के गिरने के साथ कोल्ड डे कंडीशन यानी दिन के तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है।

Recommended Video

    Weather Update: ठंड से ठिठुरा Delhi समेत पूरा उत्तर भारत, ऑरेंज अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी
    UP Weather Update: Visibility reduced due to dense fog in Uttar Pradesh

    मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही घने कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी भी बेहक कम रहेगी। वहीं, प्रयागराज में ठंड बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ई-रिक्शा चालक ने बताया, "ठंड काफी बढ़ गई है जिसकी वजह से रिक्शा चलाने में दिक्कत हो रही है।" तो वहीं, मौसम विभाग ने सुबह के समय घने से अत्यधिक घने कोहरे के चेतावनी जारी की गई है।

    राजधानी लखनऊ, कानपुर, मेरठ और आगरा जैसे जिलों में जोरदार ठंड महसूस की जा रही है। तो दूसरी तरफ ज्यादातर शहरों में प्रदूषण खराब श्रेणी में है। अगर बात लखनऊ की करें तो आज अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी। दिन में मौसम साफ होने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में 206 दर्ज किया गया है। वहीं, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां भी सुबह में कोहरा दिख रहा है, लेकिन दिन में मौसम साफ हो जाएगा।

    वाराणसी में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह में कोहरा और धुंध रहने के बाद दिन में मौसम साफ हो सकता है। कानपुर में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह में कोहरा और बाद में मौसम साफ रहेगा। मेरठ में आज अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बहुत घना कोहरा छाने के साथ-साथ कोल्ड डे रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+