UP Weather News: गोरखपुर , बस्ती सहित इन जिलों में होगी भारी बारिश,जानिए मौसम का हाल
UP Weather Update Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बारिश का क्रम बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी यह क्रम बना रहेगा। आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। आइए जानते हैं प्रदेश के मौसम का हाल।
इन जिलों में आज होगी भारी बारिश

- दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि मानसून इन दिनों पूर्वी उत्तर प्रदेश के सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं में नमी होने की वजह से बारिश का क्रम बना हुआ है।
- मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए नदी किनारे या निचले हिस्सों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
-
राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम
- प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हल्की बारिश होगी। आकाश में बादल छाए रहेंगे। हवाएं तेज चलेंगी। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 और 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications