UP Weather: सोमवार से फिर दिखेगा कोहरे और ठंड का असर, जानिए मौसम विभाग के क्या हैं दावे

UP Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में और आसपास के इलाकों में लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि सोमवार से फिर कोहरे के साथ ही ठंड का असर भी बढ़ेगा।

मौसम विभाग

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दिन में हल्की बारिश होने के बाद अचानक ही ठंड का असर कम हो गया। शनिवार को सुबह मौसम पूरी तरह से साफ रहा और चटक धूप निकली जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से फिर कोहरे और ठंड का असर बढ़ेगा जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे और शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। रविवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है।

Recommended Video

    Weather Report: DelhI-NCR में दोबारा शीतलहर, इन राज्यों में दिखेगा ज्यादा असर | वनइंडिया हिंदी

    शुक्रवार को पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहा और वेस्ट यूपी के अलग-अलग स्थानों पर बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़े। लखनऊ में हल्की बारिश (0.4 मिमी) हुई, जिसके बाद कोहरा गायब हो गया। लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22.4 और 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

    गोरखपुर, मुरादाबाद, झांसी और लखनऊ संभागों में रात के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई लेकिन राज्य के शेष संभागों में तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

    राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गोरखपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को मुरादाबाद और मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, बरेली और आगरा मंडलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चुर्क में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+