UP weather update: यूपी के इन जिलों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP weather update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को दिनभर बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली चलती रही। अब सोमवार से मौसम में और तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हालांकि फिलहाल कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

up weather update rain thunderstorm

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश पर भी दिखने लगा है। रविवार को राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में बादलों के बीच तेज धूप भी देखने को मिली।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार सोमवार को सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत रविदास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में वज्रपात की संभावना है।

इन जिलों में तेज हवाओं के साथ-साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मंगलवार से बिगड़ सकता है मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी मेघगर्जन और वज्रपात देखने को मिल सकता है। ऐसे में इन इलाकों में भी एहतियात बरतने की जरूरत होगी।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को जहां दोपहर में हल्के बादल नजर आए थे, वहीं रात में आसमान फिर साफ हो गया था। अब फिर से मौसम में हलचल शुरू हो गई है।

तराई के इलाकों में हवा का रुख बदला

तराई के जिलों में पिछले कई दिनों से पछुआ हवाएं चल रही थीं, लेकिन अब हवा का रुख बदलकर पुरवा हो गया है। इसके साथ ही आसमान पर घने बादल छा गए हैं, जिससे वातावरण में उमस भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को सुबह सूरज की किरणें निकली थीं, लेकिन कुछ ही समय बाद बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया।

तापमान में हलचल, बरसात के आसार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार रात तराई क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कहा कि 29, 30 अप्रैल और पहली मई को हल्की बारिश हो सकती है।

इसके बाद मौसम फिर से साफ हो जाएगा । मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करें। हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए खेतों में फसलों को ढकने की भी सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+