UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, भारी बारिश का अलर्ट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। कई जगहों पर बारिश हो रही है तो कई जगहों पर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन- चार दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। बिजली की भी चेतावनी जारी की गयी है। आइए जानते हैं प्रदेश के किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश के 60 से अधिक जिलों में बुधवार तक बारिश का अलर्ट जारी है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बारिश होगी वहीं मंगलवार से राजधानी समेत हरदोई सीतापुर बाराबंकी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, वर्तमान समय में वायुमंडल में न्यून वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून पूरी तरह सक्रिय है। ट्रफ लाइन वर्तमान में जोधपुर से डाल्टनगंज, सोनभद्र होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर सक्रिय है। इसके अलावा मध्य राजस्थान की ओर से सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन (घुमावदार हवाओं) के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के आसपास के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। नेपाल से सटे यूपी के तराई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद के आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वही बांदा, चित्रकूट, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, झांसी और ललितपुर के आसपास के इलाकों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Delhi Weather: 'सड़कें जलमग्न, ट्रेनें रद्द, स्कूल बंद', बारिश से बेहाल राजधानी, CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक
आईएमडी ने मंगलवार को प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली और पीलीभीत के आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications