Delhi Weather: 'सड़कें जलमग्न, ट्रेनें रद्द, स्कूल बंद', बारिश से बेहाल राजधानी, CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। दिल्ली में तो बारिश ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। जितनी बारिश यहां बीते दिन हुई है, उतनी को पूरे 41 सालों में नहीं हुई। इस वक्त दिल्ली की सड़कें जलमग्न हैं तो वहीं यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। ऑफिस जाने में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए कई जगहों पर वर्क फ्रॉम होम के आदेश दिए गए हैं।

बारिश की वजह से भारतीय रेलवे ने 17 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 12 और ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। बारिश के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में आज स्कूल कॉलेज बंद किए गए हैं। तो वहीं अधिकारियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई हैं। आज दिल्ली सरकार के मंत्री और महापौर शेली ओबराय प्रभावित एरिया का दौरा करेंगी। आज भी राजधानी में बारिश होगी इसलिए आज भी यहां पर अलर्ट जारी है।
Recommended Video
सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक
भारी बारिश के मद्देनजर सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर सचिवालय में एक बैठक बुलाई है। बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।
दिल्ली के तापमान तेजी से गिरावट
लगातार हो रही बारिश से दिल्ली के तापमान तेजी से गिरावट आई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं लगातार हो रही बरसात की वजह से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हुआ है और यहां के प्रदूषण में कमी आई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 112 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 131 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली 199 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 109 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 143 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।
कई राज्यों में आज भी होगी भारी बारिश
केवल दिल्ली ही नहीं यूपी, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल और उत्तराखंड में तो भारी बारिश का रेड अलर्ट आज भी जारी है। यहां बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हो गया है जिससे कई रास्ते बाधित हैं।
अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू
हालांकि कश्मीर में पहले से सुधार हुआ है और इसी कारण अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। तो वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है जबकि बाढ़ की मार सह रहे असम में आज भी बरसात का अलर्ट जारी है।
-
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications