UP Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश, यहां छाया रहेगा घना कोहरा

UP Weather Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन सर्द हवाएं अभी भी परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। इसके साथ ही की क्षेत्रों में घने कोहरे की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी होगी। आइए जानते हैं कब और कहां बारिश होगी?

इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों पर रहेगा। जिससे बागपत, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, मुरादाबाद, रामपुर, शामली में हल्की बारिश हो सकती है।

up weather news

Job In UP: TGT PGT एग्जाम को लेकर बड़ी अपडेट, करे लें तैयारी, इस तारीख को होगी परीक्षा
डीडीयू विश्विद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि बुधवार को बारिश होने की संभावना है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। बारिश होने से बहुत ज्यादा तापमान में अंतर नहीं आएगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान में फिर धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी शुरू हो जाएगी।

Smart Meter In UP: अगर आपके घर भी लग रहा है स्मार्ट मीटर तो जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगा नुकसान
यहां रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया है। गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत श्रावस्ती, रामपुर और सहित कई जिले इसके चपेट में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+