Smart Meter In UP: अगर आपके घर भी लग रहा है स्मार्ट मीटर तो जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगा नुकसान
Smart Meter Latest News UPPCL Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड लिमिटेड इन दिनों उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहा है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम भी है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने महराजगंज जिले के अधिशासी अभियंता परीक्षण हर्ष राज रस्तोगी से स्मार्ट मीटर को लेकर विस्तार से बातचीत की।
लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर
अधिशासी अभियंता परीक्षण हर्ष राज रस्तोगी ने बताया कि जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है। 3 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर पूरे जिले में लगाए जाने है। नगरीय क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसे लगाया जा रहा है। महराजगंज, फरेंदा, नौतनवा, निचलौल, घुघली, परतावल सहित अन्य जगहों पर इसे लगाने का काम किया जा रहा है।

इन बातों का रखें ध्यान
अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना उचित होता है। इससे उपभोक्ता किसी भी तरह की धोखाधड़ी और
नुकसान से बच जाते हैं।
1. स्मार्ट मीटर का कोई शुल्क नहीं देना होता है।
2. स्मार्ट मीटर की रीडिंग लगते समय शून्य होती है।
3. पुराना मीटर कर्मचारी अपने साथ ले जाते हैं।
4. किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं।
स्मार्ट मीटर है उपयोगी
अधिशासी अभियंता ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर कोई भ्रम ना रखें। यह पूरी तरह सुरक्षित और सही है।
UP News: मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, सपा प्रमुख को दी 'चश्मे का नंबर बदलने' की सलाह
लोगों से की अपील
अधिशासी अभियंता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसे जल्द से जल्द लगवाए। इससे आपको समय समय पर बिल की जानकारी मिलती रहेगी। तत्काल और डिजिटल सुविधाएं मिलती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications