Job In UP: TGT PGT एग्जाम को लेकर बड़ी अपडेट, करे लें तैयारी, इस तारीख को होगी परीक्षा
UP TGT PGT Aaaistant Professor Exam Date Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है को टीजीटी पीजीटी परीक्षा का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा तिथि को लेकर नई अपडेट जारी की है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा
16 और 17 फरवरी को होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा अब 16 और 17 अप्रैल को होने जा रही है। इसमें 1017 पदों पर भर्ती के लिए 1.14 युवाओं ने आवेदन किया है। यह परीक्षा प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ मंडलों पर कराई जायेगी।

वहीं प्रशिक्षित स्नातक यानी टीजीटी की लिखित परीक्षा 14 और 15 मई को होगी। 3539 पदों के लिए यह परीक्षा होगी। वहीं प्रवक्ता यानी पीजीटी की लिखित परीक्षा 20 व 21 जून को आयोजित होगी। टीजीटी पीजीटी परीक्षा के लिए 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।












Click it and Unblock the Notifications