UP Weather Update : भीषण गर्मी व उमस से मिलेगी राहत, होगी झमाझम बारिश
Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलने वाली है। आईएमडी के मुताबिक 25 जून से मानसून यूपी में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। जिससे जगह-जगह बारिश होने होगी। इससे एक तरफ जहां धान की खेती कर रहे किसानों को राहत मिलेगी तो दूसरी तरफ प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा।
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, 25 जून से यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।
दक्षिण-पक्षिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना,उत्तरी-पक्षिमी बंगाल की खाड़ी, झारखण्ड व बिहार होकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। 25 जून से 27 जून तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में करीब हर जगह बारिश होने के आसार हैं। कई जगहों पर वज्रपात की भी संभावना है।

उन्होने बताया कि चक्रवाती तूफान विपरजॉय कमजाेर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। बीते 24 घंटों में प्रयागराज में सबसे ज्यादा 40.6 व चुर्क में 25.6 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान रहा।












Click it and Unblock the Notifications