UP Weather News: यूपी में इन जिलों में होगी भारी बारिश, राजधानी में कुछ ऐसा रहेगा मौसम
UP Weather Update Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने इसके लिए पहले ही सूचना जारी कर दी है। आइए जानते हैं प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों के मौसम का हाल ।
कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ने वापसी कर ली है जिसकी वजह से कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, बस्ती में आज भी बारिश होगी। आकाश में बादल छाए हुए हैं। दोपहर बाद भारी बारिश की संभावना है।

पूरे सप्ताह बारिश की संभावना
दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि मानसून की वजह से आज ही नहीं बल्कि इस पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होगी।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की पश्चिमी राजस्थान से वापसी हो रही है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है।
राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोनवार को हल्की बारिश होगी। आकाश में बादल छाए रहेंगे। हवाएं तेज चलेंगी। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications