UP Weather News: गोरखपुर में हो रही भारी बारिश, जानिए यूपी के अन्य जिलों का हाल
UP Weather Update Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बारिश का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को भी गोरखपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक , कुछ और दिन भारी बारिश का क्रम बना रहेगा। आइए जानते हैं प्रदेश के अन्य जिलों में आज कैसा है मौसम?
गोरखपुर में हो रही भारी बारिश
सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में शुक्रवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। इससे आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को स्कूल जाने में हुई।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। संत कबीर नगर, बस्ती, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा गोंडा, मनकापुर, अयोध्या, बलरामपुर, सुल्तानपुर में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।
दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि 22 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस वजह से इस तारीख तक जगह जगह बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके पश्चात मौसम शुष्क होगा और लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications