UP Weather Update: इस दिन से यूपी में पड़ने जा रही कड़ाके की ठंड, जानिए क्या है IMD का अलर्ट?

Weather Update News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे - धीरे अपना असर दिखा रही है। खासकर सुबह और रात के समय। आज एक दिसंबर हो गया। IMD ने भी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते है क्या अलर्ट है और कब से कड़ाके की ठंड पड़ेगी?

इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड आईएमडी के मुताबिक, दिसंबर माह की 15 तारीख तक यूपी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहेगा। ठंड का असर हर जिले के लोगों को प्रभावित करेगा। पूरी दिनचर्या बदल जाएगी। 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच प्रदेश में हर साल काफी ज्यादा ठंड का असर रहता है। जो इस बार भी मिलेगा।

up

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगी सर्दी, तमिलनाडु-आंध्र में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो 1 दिसंबर को मौसम साफ रहने वाला है। इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश के तराई क्षेत्र में देर रात और सुबह तड़के के वक्त घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। 2 दिसम्बर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है। हालांकि इस दौरान सूबे में मौसम शुष्क रहने वाला है।

दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। सर्द हवाएं धीरे धीरे इसमें इजाफा करेंगी। मध्य दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+