UP Weather Update: अभी और बरसेंगे बादल, जानिए यूपी के इन जिलों में कब तक होगी बारिश

Uttar Pradesh Weather Update News: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लोग एक तरफ जहां तेज धूप से परेशान हैं,वहीं कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में अभी कुछ और दिनों तक बारिश होगी। वहीं नोएडा,आगरा,मेरठ में आकश साफ रहेगा। आइए एक नजर डालते प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम पर -

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर प्रयागराज में रविवार को बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवांए चलेंगी। सोमवार को जिले में कई जगह बारिश होगी। प्रयागराज में रविवार को अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 26 व अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

up weather update

वाराणसी
भगवान शिव की नगरी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रविवार से लेकर मंगलवार तक बारिश की संभावना है। बारिश हल्की होने के साथ तेज आंधी की प्रबल संभावना व्यक्त की गयी है।
यहां रविवार को न्यूनतम 26 व अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार हैं।

कानपुर
कानुपर में रविवार को मौसम साफ रहेगा। 2 अक्टूबर को यहां बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। रविवार को दिन का न्यूनतम तापमान 24 व अधिकतम 36 डिग्री रहने के आसार हैं।

लखनऊ
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। यहां रविवार और सोमवर को बारिश होगी। रविवार का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 26 व 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

गोरखपुर
सीएम सिटी गोरखपुर में आज से लगातार चार दिनों तक बारिश की संभावना हैं। 5 अक्टूबर से मौसम साफ होगा। हवाएं तेज चलेंगी। रविवार को को गोरखपुर का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 26 व 37 रहेगा।

अयोध्या
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में रविवार से लेकर मंगलवार तक बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। रविवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 25.4 व 35.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

बस्ती
बस्ती में दो अक्टूबर तक बारिश के आसर हैं।रविवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 25.8 व35.5 डिग्री सेल्सियर रनहे के आसार हैं।

मेरठ,आगरा,नोएडा
इन तीन जगहों पर मौसम साफ रहेगा। गर्मी से आमजन को थोड़ी पेशानी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+