UP Weather Update: शीतलहर जारी, दृश्यता हुई शून्य, कल कई जिलों में कोहरा और बूंदाबांदी की चेतावनी!

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार को ज्यादातर इलाके घने कोहरे की चपेट में रहे। तराई और दक्षिणी जिलों में धूप न निकलने से गलन और ठंडी हवाओं का असर रहा। कानपुर में दृश्यता सुबह शून्य तक सिमट गई, जबकि लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ और आगरा में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।

दृश्यता कम होने के चलते हवाई यातायात भी काफी प्रभावित हो रही है। बुधवार को वाराणसी में आने वाले कई विमान देरी से पहुंचे जिसके चलते विमान यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आने वाले यात्रियों के परिजन तथा जाने वाले यात्री काफी देर तक इंतजार किए।

UP Weather Update Cold wave visibility

इधर बुधवार को स्वयं मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हो सकती है इसके अलावा कुछ जनपदों में घना कोहरा भी पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र में बूंदाबांदी के संकेत मिले हैं।

27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, सावधान रहने की सलाह

प्रदेश में मौसम विभाग ने 27 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और आसपास के इलाकों में बेहद घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इन जिलों में सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहेगी।

वहीं, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

लखनऊ और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार लखनऊ और आसपास के जनपदों में बृहस्पतिवार को बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, कानपुर और आसपास के जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

इसके अलावा, चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर और गाजियाबाद जैसे इलाकों में भी घने कोहरे के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे के प्रकोप से बचने के लिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें और तेज रफ्तार से बचें। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और घर से बाहर निकलने पर मफलर और दस्तानों का इस्तेमाल करें।

ट्रेनों और हवाई सेवाओं पर पड़ेगा असर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ-साथ तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं, घने कोहरे की वजह से ट्रेनों और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+