सहारनपुर, शामली और मेरठ में चलेंगीं तेज हवाएं, यहां होगी बारिश, ऐसा रहेगा मौसम का मिज़ाज
UP Weather Update Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल चुका है। शुक्रवार से हो रही बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी। कई लोगों की मौत हुई और कई घायल हो गए। ट्रेनें कई घंटों तक बाधित रहीं। रविवार को भी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
इन जिलों में आज होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट है। सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, कानपुर, बरेली, हाथरस, मथुरा, संभल, बिजनौर सहित कई जिलों में आज बारिश होगी। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, बस्ती, अयोध्या में भी बारिश के आसार हैं।

बारिश ने तोड़े कई वर्षों के रिकॉर्ड
यूपी में शनिवार को हुई बारिश ने कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। मौसम विभाग के मुताबिक, वाराणसी में अक्टूबर माह अब तक में सर्वाधिक वर्षा हुई। गोरखपुर में 2 लोगों की मौत खबर सामने आई है तो घंटों ट्रेनों को रोकना पड़ा। ट्रेनें कई घंटे लेट रहीं। यह बारिश 09 अक्तूबर 1900 के पिछले रिकॉर्ड 138.9 मिमी को पार कर गई है, जो इस क्षेत्र में मानसून के बाद के मौसम में अत्यधिक वर्षा को दर्शाता है।
गोरखपुर मंडल में शनिवार को भारी बारिश हुई है। कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। सड़कों पर जगह जगह पेड़ गिर गए जिससे बिजली आपूर्ति के साथ आवागमन बाधित रहा। देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज में भारी बारिश से आमजन जीवन प्रभावित रहा।












Click it and Unblock the Notifications