UP Weather News: बढ़ेगा तापमान, सताएगी गर्मी, जानिए प्रदेश के मौसम का हाल

UP Weather Update Latest News Uttar Pradesh: कुछ दिनों पहले अभी जहां लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब गर्मी सता रही है। दिन में तेज धूप और रात में उमस लोगों को परेशान कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून कमजोर होने की वजह से आकाश साफ हो रहें हैं और दिन में तेज धूप हो रही है। लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूप होगी, जिससे लोगों को गर्मी परेशान करेगी।

weather

यहां सताएगी गर्मी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली, पीलीभीत, कानपुर , जालौन, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा सहित कुछ अन्य जिलों में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ेगा।

होगी बारिश

दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नया मौसम तंत्र सक्रिय हुआ है जिसकी वजह से आगामी कुछ दिनों में एक बार फिर बारिश हो सकती है।

आज यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की माने तो वाराणसी, बलिया, जौनपुर सहित कुछ जिलों में बारिश होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+