UP weather: अब बंद करने पड़ेंगे कूलर और AC, ओढ़ना पड़ेगा कंबल, जानें IMD का ताजा अपडेट

UP weather update:अक्टूबर का महीना बीत चुका है और आज 1 नवंबर है। अब दिवाली के बाद ठंड की शुरुआत हो रही है। पिछले महीने उत्तर प्रदेश के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खास तौर पर पिछले हफ्ते आए दाना तूफान के बाद उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया। हालांकि, कुछ जगहों पर बारिश भी देखने को मिली।

कुल मिलाकर अक्टूबर के महीने में मौसम सामान्य नहीं रहा। मध्य अक्टूबर तक कुछ जनपदों में जहां हल्की-फुल्की बरसात देखने को मिली वहीं कुछ जनपदों में तापमान अधिक होने के चलते लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का सितम देखने को मिला। अब अक्टूबर माह समाप्त हो चुका है और नवंबर आ चुका है।

UP weather turn off coolers and AC cover

ऐसे में नवंबर माह में आईएमडी द्वारा बड़ा अपडेट दिया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर महीने में ठंडी प्रारंभ हो जाएगी और लोगों को अब अपने घर में लगे एयर कंडीशनर और कूलर को बंद करना पड़ेगा। इतना ही नहीं लोगों को रात में चादर ओढ़ना पड़ेगा।

वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि नवंबर महीने में 10 तारीख के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस गिरावट के चलते लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा। उसके बाद धीरे-धीरे ठंडी अपना पांव पसारेगी।

बदलते मौसम में रखें अपना ख्याल
इधर मौसम में बदलाव तथा तापमान में गिरावट के चलते डॉक्टरों द्वारा लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। डॉक्टर का कहना है कि यदि सावधानी नहीं भर देंगे तो बदलता हुआ मौसम आपको बीमार कर देगा।

बदलते मौसम में सावधानी न बरतने के कारण लोग मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। अकेले वाराणसी जिले में ही 80 से ज्यादा लोगों के डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग टाइफाइड और मलेरिया से भी पीड़ित हैं।

अगर आप भी डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड से बचना चाहते हैं तो आपको सावधान रहना होगा। खासकर 10 नवंबर से बदल रहे मौसम में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। डॉक्टर्स द्वारा लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। वाराणसी के डॉ. संतोष कुमार कहते हैं कि लोगों को खासकर सुबह और शाम के समय ज्यादा सावधान रहना होगा। अगर आप सुबह और शाम के समय लापरवाही बरतते हैं तो बीमार पड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+