Weather in UP: कई जिलों में कड़ाके की ठंड, लगा मानो जम जाएगा खून, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
Weather in UP: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और कोहरे का कहर जारी है। वाराणसी और आसपास के जिलों में गुरुवार को सुबह में घना कोहरा देखने को मिला। इसके अलावा दोपहर में धूप निकलने के बावजूद गलन कम होने के बजाय बढ़ गई।
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आने वाले दिनों में ठंड और गलन से राहत नहीं मिलने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से यूपी के 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों के लिए एलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में ठंड और गलन बढ़ सकती है।
यूपी के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, कन्नौज, मुरादाबाद, लखीमपुर, कानपुर, बरेली, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, लखनऊ, रायबरेली, गोंडा, कासगंज आदि जनपदों में आगामी दिनों में भीषण ठंड की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार उपरोक्त जनपदों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार भी उपरोक्त जनपदों में आगामी दिनों में घना कोहरा और भीषण ठंड व गलन की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मुजफ्फरनगर, बागपत, आगरा, एटा, बिजनौर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, अमेठी, गौतमबुद्धनगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में एलो अलर्ट जारी
इसी तरह मौसम विभाग द्वारा यूपी के बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा आदि जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications