UP Weather News: उत्तर प्रदेश में गर्मी बरपाएगी कहर, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बारिश

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है और अब यह कहर बरपाने के लिए तैयार है। फिलहाल प्रदेश में दो दिन तक धूप और बादलों की लुका-छिपी चलेगी, लेकिन उसके बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। 14 मई से राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी कर दी गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस भीषण गर्मी के दौर में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। 15 मई को तो हालात और गंभीर होंगे, जब 33 जिलों में हीटवेव का असर दिखेगा। इसके साथ ही लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी बढ़ते तापमान से राहत नहीं मिलेगी।

up weather news alert monsoon timings

इस बीच दक्षिण भारत से मानसून को लेकर भी अच्छी खबर आई है। अनुमान है कि 27 मई तक केरल के तटों पर मानसून पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मानसून की बौछारें 18 जून तक गोरखपुर में पड़ेंगी, जबकि लखनऊ और वाराणसी को थोड़ी देर से 23 जून तक राहत मिलेगी।

14-15 मई को लू का अलर्ट, इन जिलों में बढ़ेगी परेशानी

मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, 14 मई को प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर जैसे जिलों में लू चलने के आसार हैं। इसके अलावा बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और बहराइच के लोग भी चिलचिलाती गर्मी के असर में रहेंगे।

15 मई को ये दायरा और बढ़ जाएगा। तब श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर तक हीटवेव की चपेट में आ सकते हैं। मौसम विभाग ने आमजन से दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

तापमान में उछाल, दिन के साथ रातें भी बनीं तपती

पूर्वी यूपी के वाराणसी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गोरखपुर में पारा 41 डिग्री, लखनऊ में 40.8 और बहराइच में 40 डिग्री दर्ज किया गया। खास बात ये है कि बलिया और गाजीपुर में रात के समय भी गर्मी चरम पर रही, जिससे लोगों को चैन की नींद नहीं मिली।

Take a Poll

इसी तरह से पूरे प्रदेश में दिन का तापमान तो उफान पर है ही, रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री और बढ़ोतरी संभव है।

बीते दिन कुछ जिलों में बारिश, लेकिन राहत कम

रविवार को यूपी के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश ने थोड़ी राहत दी थी। खासतौर पर पूर्वांचल के जिलों में बौछारें पड़ीं और हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। लेकिन यह राहत ज्यादा लंबी नहीं टिकेगी।

अगले 24 घंटों में भी कुछ पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी के इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी से राहत की उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही है। लोगों को अभी लू और गर्म हवाओं से सतर्क रहना होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 15 मई तक यूपी का मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। इसके बाद 16 मई से थोड़ी राहत मिल सकती है जब पूर्वी यूपी में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है।

17 मई को पश्चिमी यूपी में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। यानी प्रदेश में गर्मी के इस दौर के बीच कुछ जिलों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन लू का प्रकोप अभी जारी रहेगा।

यूपी में मौसम का पूर्वानुमान कहां से सही मिलता है?

यूपी के लिए सटीक मौसम अपडेट पाने के लिए भारत मौसम विभाग (IMD) की वेबसाइट और मोबाइल एप्स सबसे विश्वसनीय माध्यम हैं।

क्या बारिश से लू में राहत मिलती है?

हां, बारिश के बाद तापमान में गिरावट आती है और लू का असर कम हो जाता है। लेकिन यह राहत अस्थायी होती है जब तक मानसून पूरी तरह सक्रिय न हो।

लू से बचाव के लिए क्या करें?

लू से बचने के लिए दिन में 12 बजे से 4 बजे तक घर में रहें, खूब पानी पिएं, हल्का और ढीला कपड़ा पहनें और सिर को ढक कर बाहर जाएं।

मानसून यूपी में कब तक पहुंचता है?

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में मानसून आमतौर पर जून के मध्य से लेकर जून के आखिरी हफ्ते तक पहुंचता है। पूर्वी जिलों में पहले बारिश शुरू होती है।

यूपी में लू का असर किन महीनों में सबसे ज्यादा रहता है?

उत्तर प्रदेश में आमतौर पर मई और जून के महीने में लू का प्रकोप सबसे ज्यादा रहता है। इस दौरान दोपहर में बाहर निकलना खतरनाक साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+