UP Weather: मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, ईंट उद्योग बर्बाद, फसलों के लिए संजीवनी
UP Weather: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सोमवार रात से ही बरसात हो रही है। मिर्जापुर और चित्रकूट समेत कई जनपदों में मंगलवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं मिर्जापुर और भदोही में आकाशीय बिजली गिरने के जलते आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई।
बेमौसम हो रही बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। फसलों के लिए जहां यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है वहीं ईंट भट्ठा कारोबारी के लिए बरसात मरणकारक है। बीते दो दिनों में ईट उद्योग करने वाले लोगों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

वाराणसी में ईंट भट्ठा संचालित करने वाले लोगों से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि इस नुकसान की भरपाई पूरे साल में नहीं हो सकती है। जिन ईट भट्टों पर अभी ईंट पथाई प्रारंभ नहीं हुई थी, उनको तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन जिनके यहां पथाई शुरू है। उनका काफी रुपया बरबाद हो गया।
वाराणसी के सेवापुरी इलाके में ईंट भट्ठा संचालक घनश्याम यादव ने वन इंडिया हिंदी के रिपोर्टर प्रवीण यादव से बातचीत के दौरान बताया कि पहले से यदि बरसात की जानकारी होती है तो कच्चे माल को ढंककर बचाने का पूरा प्रयास किया जाता है।
उन्होंने बताया कि सोमवार रात में अचानक बरसात हुई, रात होने के चलते ईंट को बचाया नहीं जा सका और काफी नुकसान हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन ईंट भट्ठों पर पथाई शुरू हो गई थी वहां एक से डेढ़ लाख ईंट गल चुके हैं। बताया कि ऐसे मौसम में रात में नींद भी नहीं आती है।
आज इन जनपदों में होगी बरसात
मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी यूपी के कई जनपदों में गुरुवार तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, अमेठी, सुल्तानपुर, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज व अन्य जनपदों को शामिल किया गया है।
इन जनपदों में गुरुवार तक भारी बारिश होने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से के अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम साफ होगा और लोगों को बारिश से निजात मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications