UP Rain: वाराणसी, झांसी और आजमगढ़ समेत 25 जिलों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Mausam Rain Samachar Today: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में इस समय भारी बरसात हो रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भीषण बरसात की संभावना जाहिर की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के 25 जनपदों में जहां भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इन जनपदों के अलावा उत्तर प्रदेश के दो जनपद ऐसे हैं जहां भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मंगलवार को आगरा में हुई सबसे ज्यादा बरसात
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बरसात हुई। जारी आंकड़ों के अनुसार आगरा ताज में 24 घंटे में 16.4 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।
Recommended Video
इसी तरह बीते 24 घंटे में अर्थात मंगलवार को उत्तर प्रदेश कान कानपुर जनपद सर्वाधिक गर्म रहा। कानपुर जनपद में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा सबसे कम तापमान गाजीपुर जिले का रहा। गाजीपुर में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
25 जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश के 25 जनपदों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इसमें बाँदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा आदि जनपदों का नाम शामिल है।
इसी तरह बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी और ललितपुर आदि दो जनपदों में अत्यधिक बरसात होने की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications