Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP weather: घना कोहरा और बारिश का अलर्ट, 19 जनवरी तक जारी रहेगी ठंड, कई जिलों में विजिबिलिटी हुई जीरो

UP weather update: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को ठंड अपने चरम पर है। गोरखपुर, मेरठ और सहारनपुर समेत 35 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। सहारनपुर में विजिबिलिटी शून्य हो गई है, जबकि फतेहपुर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। कड़ाके की ठंड के कारण गाजियाबाद में 8वीं कक्षा तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

Recommended Video

    घना कोहरा और बारिश का अलर्ट, 19 जनवरी तक जारी रहेगी ठंड,कई जिलों में विजिबिलिटी हुई जीरो

    मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 19 जनवरी तक उत्तर प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। अधिकतर जनपदों में घना कोहरा देखने को मिलेगा और बूंदाबादी भी हो सकती हैं।

    up weather dense fog and cold

    इन जिलों में छाया घना कोहरा

    कोहरे का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, मऊ, बरेली, जौनपुर, अलीगढ़ और वाराणसी जैसे जिलों में देखने को मिला है। सहारनपुर में कोहरा इतना घना है कि विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई। लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में भी कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात और ट्रेन संचालन बाधित हुआ।

    जानिए कल किस जिले में कितनी ठंड पड़ी

    गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 11.7℃ और अधिकतम 21.3℃ दर्ज किया गया। सहारनपुर में रात का पारा 7℃ तक गिर गया। आगरा में न्यूनतम तापमान 10.8℃ रहा, जबकि लखनऊ में यह 8.5℃ दर्ज हुआ। झांसी, कानपुर, मेरठ और अलीगढ़ में भी ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया।

    आने वाले दिनों में मौसम का हाल

    मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। 15 जनवरी से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ेगी। 19 जनवरी तक राज्य में हल्के से मध्यम कोहरे का प्रभाव रहेगा।

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड और कोहरे के चलते बुजुर्गों और बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गरम कपड़े पहनें और बाहर जाने से बचें। यातायात में सतर्क रहें, क्योंकि कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+