UP News: गोरखपुर सड़क हादसे में 5 की मौत, सम्भल में युवक ने लड़की को मारी गोली.. देखें 10 बड़ी घटनाएं
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में शनिवार का दिन भी कई हादसों के नाम रहा। गोरखपुर में हुए सड़क हादसे में जहां 5 लोगों की मौत हो गई वहीं लखीमपुर खीरी में पिता और दो बेटों ने आत्महत्या कर ली। आइए एक नजर डालते हैं आज की 10 बड़ी घटनाओ पर..
गोरखपुर में शुक्रवार रात तीन बाइको की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में हुई। इस हादसे में पिता और दो बेटियों की मौत हो गई।

हमीरपुर जिले से पति पत्नी की मौत की खबर सामने आई है। दोनों ने जहर खा लिया था। मुस्करा थाना क्षेत्र के चिलहटा डेरा में गृह कलह से परेशान पति-पत्नी ने यह कदम उठाया।
लखीमपुर खीरी से पिता और दो बेटों की मौत की खबर सामने आई है। इन सभी ने आत्महत्या की है। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
आगरा स्थित टेढ़ी बगिया के एक होटल की बालकनी से असम की किशोरी ने छलांग लगा दी। इस मामले में पुलिस ने असम राइफल के पूर्व जवान और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पूर्व जवान ने नशे में होटल के कमरे में किशोरी को दबोचा था।
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हाफिजगंज कस्बे के पास ट्रक की चपेट मे बाइक आने एक की मौत हो गई। हादसे में रामपुर के थाना कैमरी के गांव रास डांडिया निवासी सायमा (35 वर्ष) की मौत हो गई।
यूपी के झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात प्लेटफार्म पर खड़ी गोवा एक्सप्रेस के इंजन पर एक युवक ने छलांग लगा दी। ओएचई लाइन की चपेट में आने से युवक जिंदा जल गया। युवक को जलता देख प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया।
बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मरीज की जान चली गई। बृहस्पतिवार की रात जब युवक की हालत ज्यादा बिगड़ी तो पिता ने डॉक्टरों से उसे रेफर करने की बात कही, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। सुबह बीमार बेटे ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह दिन पहले 14 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
यूपी के गोंडा में शनिवार दोपहर हुए हादसे में किशोर की मौत हो गई। वहीं, मोटरसाइकिल चालक भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान वैन लेकर आरोपी चालक वहां से भाग निकला। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है।
गाजियाबाद से बहू के हंगामा की सूचना सामने आई है। हनीमून पर न ले जाने से नवविवाहिता नाराज हो गई। पहले तो वह पति का घर छोड़कर चली गई। इसके बाद वापस लौटी तो उसने ससुराल में पथराव कर दिया। तोड़फोड़ और बवाल का आरोप महिला पर लगा है।












Click it and Unblock the Notifications