UPTET परीक्षा एडमिट कार्ड के अलावा लीजिए एक बेहद अहम जानकारी

Recommended Video

      UPTET Admit Card 2017: Download admit card from upbasiceduboard.gov.in । वनइंडिया हिंदी

      इलाहाबाद। यूपी-टीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2017 का प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर अपलोड किया जा रहा है। इस बारे में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक प्रथम पाली में परीक्षा होगी इसमें उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होंगे जबकि अपराह्न 2.30 से शाम 5 बजे तक प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

      अति आवश्यक जानकारी
      परीक्षा देने जा रहे अभ्यार्थी को अनिवार्य रूप से कुछ कागजात अपने साथ रखने होंगे जिसमें प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र, प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाणपत्र/अंतिम निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति शामिल है। अभ्यर्थी को इसे अपने साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा। इसे देखने के बाद ही परीक्षा केन्द्र में जाने की अनुमति मिल सकेगी।

      UP TET Exam on 15 October, an important information

      ऐसे डाउनलोड करे प्रवेश पत्र
      यूपी-टीईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र अभी अपलोड किया जा रहा है। जब अपलोड हो जाएगा तब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जायें। यहां यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2017 का लिंक आपको दिखेगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि लिखनी है। सबमिट बटन पर क्लिक करना है। आपका एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड हो जायेगा।

      अभ्यर्थियों की संख्या
      उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2017 की परीक्षा में पहली बार रिकार्ड संख्या में आवेदन हुये और अब परीक्षा होगी। इस बार प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 627568 व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 976760 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि इस बार बोर्ड ने 32589 आवेदन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिये हैं। इनमे प्राथमिक स्तर के 14885 और उच्च प्राथमिक स्तर के 17704 के आवेदन शामिल हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+