Taj Mahotsav 2025: WDF के CEO ने फैशन शो को सांस्कृतिक आंदोलन क्यों बताया, अंकुश अनामी की एक ख़ास पहल

Taj Mahotsav 2025 Agra News Uttar Pardesh: वर्ल्ड डिज़ाइनिंग फोरम ने 'धरोहर' प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति और यहां की धरोहरों को एक नया आयाम दिया है। इन्होंने कश्मीर से कन्या कुमारी तक के परिधानों को एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास किया है। WDF के CEO ने फैशन शो को सांस्कृतिक आंदोलन क्यों बताया? आखिर अंकुश अनामी की इस खास पहल से क्या होगा परिवर्तनआइए जानते हैं।

अंकुश अनामी ने बताया कि वर्ल्ड डिज़ाइनिंग फोरम, जो 25,000 से अधिक फैशन डिजाइनरों का प्रतिनिधित्व करता है, ने धरोहर के माध्यम से भारतीय परंपरा और धरोहर को नई दिशा दी है। इसमें भारतीय विरासत की कहानी को कपड़ों और कला के माध्यम से बयां किया गया था।हमारा लक्ष्य भारतीय वस्त्रों और परंपराओं की समृद्धि से विश्व को प्रेरित करना है।"

taj mahotsav

UP News: यूपी के किसानों और पशुपालकों के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 लाख, जानिए पूरी योजना -
इन्होंने बताया कि इसमें सभी ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। आईएएस ऋतु सुहास ने भी प्रतिभाग किया। इन्होंने कुंभ-थीम वाले परिधान में इसकी गरिमा बढ़ाई।

इस भव्य फैशन शो में भारत के प्रमुख फैशन डिजाइनरों ऋतु अरोड़ा, अनुज कपूर, विशाल मनहास, लखी कांत, भूमिका अग्रवाल, भाग्य लक्ष्मी, श्वेता केसरी, मनीषा पाटीदार, तानिया जाधव, सौम्या प्रजापति, यशस्वी पंवार, नूर खान, निधि कुमार, अर्पिता घोष, प्रगति शर्मा ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि धरोहर सिर्फ एक फैशन शो नहीं था, बल्कि यह एक सांस्कृतिक आंदोलन था, जिसने भारतीय परंपराओं और विरासत को एक नए रूप में प्रस्तुत किया। वर्ल्ड डिज़ाइनिंग फोरम ने साबित किया कि भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन का संगम विश्व मंच पर धरोहर के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+