खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रही योगी सरकार? पढ़िए खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी से खास बातचीत

उत्तर प्रदेश के खेल एवं पंचायती राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी से वन इंडिया हिंदी डॉट कॉम की खास बातचीत।

लखनऊ, 18 अगस्त: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए यूपी में अब खिलाड़ियों को जरूरत के हिसाब से अंतरराष्ट्रीय कोच भी मुहैया कराएगी। यह जानकारी यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दी। तिवारी ने साफ तौर पर कहा कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है और यहां युवाओ की संख्या ज्यादा है, इसलिए हमने लक्ष्य रखा है कि अगले ओलंपिक तक देश में जितने मेडल आएं, उसमें आधी हिस्सेदारी यूपी की हो।

Recommended Video

    खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रही योगी सरकार? पढ़िए खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी से खास बातचीत

    उत्तर प्रदेश के खेल एवं पंचायती राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने वन इंडिया हिंदी डॉट कॉम से खास बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। प्रस्तुत हैं तिवारी से बातचीत के प्रमुख अंश....

    uttar pradesh

    सवाल- योगी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठा रही है, सीएम ने कहा था कि वो लखनऊ में खिलाड़ियों के साथ बैठकर उनसे बातचीत करेंगे?

    जवाब- सीएम योगी ने ओलंपिक शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के साथ वर्चुअल बैठक में कहा था कि जो खिलाड़ी टोक्यो से पदक जीतकर आयेंगे, उनका सम्मान किया जाएगा। पदक जीतकर आने वाले खिलाड़ियों के लिए 19 अगस्त को इकाना स्टेडियम में स्वागत समारोह रखा गया है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के खेल विभाग से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्य नाथ समेत सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे

    सवाल- खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से क्या पुरस्कार दिए जायेंगे, प्रोत्साहन राशि क्या होगी?

    जवाब- इस कार्यक्रम में गोल्ड मेडल पाने वाले को 2 करोड़, रजत पाने वाले को 1.5 कारोड़ और कांस्य पदक पाने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही ओलंपिक में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को 25 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। ओलंपिक में चौथे स्थान पर आए हुई टीम को भी 50 लाख की धनराशि दी जाएगी।

    सवाल- 19 अगस्त के कार्यक्रम में कितने खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। क्या सिर्फ यूपी के ही खिलाड़ी रहेंगे या पूरे देश के?

    जवाब- इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ने देश के 66 खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। इन खिलाड़ियों पर यूपी की सरकार 42 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

    सवाल - सरकार ने उप्र में स्पोर्टस यूनिवर्सिटी खोलने की बात कही थी। इसपर कितना काम हुआ है?

    जवाब - उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्पोर्टस यूनिवर्सिटी की आधारशिला जल्द ही रखी जायेगी। मेरठ में बनने वाली इस यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव भी कैबिनेट ने पास कर दिया है। जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही सरकार इस पर काम शुरू करेगी।

    सवाल - सरकार में आप चार साल से खेल मंत्री हैं, यूपी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आपने अब तक क्या किया है?

    जवाब - देखिए यूपी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी जी और सीएम योगी जी के नेतृत्व में खेलो इंडिया खेलो अभियान के तहत 44 स्टेडियम बनाने वाला काम चल रहा है। जिला स्तर पर भी खेल विभाग की ओर से जिम, आउटडोर और इंडोर स्टेडियम, तरणताल जैसी तमाम सुविधाएं सरकार दे रही है।

    सवाल- यूपी के गावों में अक्सर देखा जाता है कि खेल के मैदानों पर भू माफियाओं का कब्जा हो जाता है। इस तरह की जमीनों को मुक्त कराने के लिए सरकार क्या कर रही है?

    जवाब- देखिए, यूपी में सरकार बनने के बाद ही एक एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया था। इस टास्क फोर्स के माध्यम से अब तक यूपी में 12 हजार एकड़ भूमि मुक्त कराई गई है। यह आभियान आगे भी चलता रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+