PICs: योगी के फैसले पर उग्र होते शिक्षामित्रों ने छेड़ दी है जंग!
शिक्षामित्रों ने खुद को ठगा महसूस करने के बाद रोड जामकर धरना प्रदर्शन तक किया। यहां तक कि गुस्साए शिक्षामित्रों ने मामले पर गिरफ्तारी तक दे डाली। सौ से ज्यादा शिक्षामित्रों ने अब तक गिरफ्तारी दे दी है
शाहजहांपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के एक फैसले के बाद यूपी में एक वर्ग की स्थिति तनावपूर्व हो गई है। अभी हाल ही में योगी ने उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों का मानदेह 3500 रुपए से बढ़ाकर 10,000 करने का ऐलान किया। जिसके बाद से यूपी में शिक्षामित्रों की नाराजगी सामने आने लगी। नाराज शिक्षामित्र संघ का मानना है कि योगी लंबे समय से आश्वासन देते रहे और अब दस हजार का मानदेय कर सुर्खियां बटोरना चाह रहे हैं।



शिक्षामित्रों ने खुद को ठगा महसूस करने के बाद रोड जामकर धरना प्रदर्शन तक किया। यहां तक कि गुस्साए शिक्षामित्रों ने मामले पर गिरफ्तारी तक दे डाली। सौ से ज्यादा शिक्षामित्रों ने अब तक शाहजहांपुर में अपनी गिरफ्तारी दे दी है। बता दें कि जिस तरह से शिक्षामित्रों का गुस्सा देखने को मिल रहा, ये यूपी के कई जिलों को अपनी जद में ले सकता है!


शिक्षामित्रों का कहना है कि योगी के दस हजार का मानदेय मंजूर करने के फैसले को उन्हें वापस लेना होगा और उन्हें सम्मान के साथ चालिस हजार रुपए चाहिए ही चाहिए। यहां तक कि शिक्षामित्रों ने चेतावती भरे लहजे में कहा कि हमें सम्मान दो या फांसी पर चढ़ा दो। इस हंगामें में महिलाओं ने भी जमकर नारेबाजी की, सड़क पर मोदी, योगी होश में आओ के नारे सुनाई पड़े। मामले की गंभीरता और शिक्षामित्रों के उग्र होते प्रदर्शन पर यूपी पुलिस को अलर्ट पर ही रहना चाहिए। फिलहाल शाहजहांपुर में घटना स्थल पर पुलिस बस तैनात कर दिया गया है।














Click it and Unblock the Notifications