UP Scholarship: छात्रों के खातों में जल्द आएगा पैसा, छात्रवृत्ति को लेकर योगी सरकार ने दिए ये निर्देश
UP Scholarship: उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों की छात्रवृत्ति और शुल्क भुगतान को लेकर तेजी से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि छात्रों को जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।
समाज कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति के 11वीं और 12वीं कक्षा के 33 हजार छात्रों के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का दावा है कि एक से दो दिन के भीतर इन छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल जाएगा।

इसके अलावा, 12वीं से ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले 10 हजार छात्रों को भी इस सप्ताह के अंत तक राशि प्रदान की जाएगी। विभाग ने बताया कि छात्रों के डेटा का परीक्षण पूरा होने के साथ ही छात्रवृत्ति का भुगतान शुरू किया जा रहा है।
बुधवार से ही अनुसूचित जाति के 33 हजार छात्रों के खातों में राशि भेजी जा रही है। सामान्य और एससी वर्ग के नौवीं और दसवीं के 4.5 लाख छात्रों को भी अगले महीने फरवरी के अंत तक भुगतान करने की योजना बनाई गई है।
अगले महीने तक 4.5 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ
विभाग ने जानकारी दी कि नौवीं और दसवीं के छात्रों के डेटा का परीक्षण किया जा रहा है। अगले महीने तक इन छात्रों को भी छात्रवृत्ति का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे लाखों छात्रों को अपनी शिक्षा का खर्च उठाने में मदद मिलेगी।
यह भी बता दें कि यूपी सरकार हर साल 50 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क का भुगतान करती है। समाज कल्याण विभाग अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के छात्रों को राशि प्रदान करता है, जबकि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और जनजाति कल्याण विभाग अपने-अपने वर्ग के छात्रों को भुगतान करते हैं।
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों के परिवारों की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये तक होनी चाहिए। सामान्य और अन्य वर्ग के छात्रों के लिए यह सीमा दो लाख रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications